Health राज्य

CoronaVaccine: फाइजर की वैक्सीन कोरोना के खिलाफ 95 फीसदी प्रभावी, अब फाइनल अप्रूवल की तैयारी

0
Please log in or register to do it.
US Biotech firm Pfizer says final trial results show Covid 19 vaccine is 95 percent effective

नई दिल्ली: अमेरिकी बॉयोटेक कंपनी फाइजर (Pfizer) ने बुधवार को कहा कि कंपनी की कोविड वैक्सीन अपने अंतिम विश्लेषण में 95 प्रतिशत प्रभावी साबित हुई है। इसके साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि जल्द ही अमेरिकी नियामक संस्था के पास वैक्सीन (Vaccine) के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आवेदन किया जाएगा।
अमेरिकी दवा कंपनी और इसके पार्टनर बायोएनटेक एसई ने कहा है कि उनकी वैक्सीन ने सभी उम्र और वर्ग के लोगों को कोरोना से बचाया है और अभी तक कोई गंभीर सुरक्षा समस्या नहीं आई। ट्रायल में करीब 44 हजार लोगों को टीका लगाया गया है।
फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोउरला ने कहा कि, ये अध्ययन पिछले आठ महीने से जारी महामारी को खत्म करने के प्रयासों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कोरोना वायरस संक्रमण को खत्म करने में अहम मदद मिलेगी।
दवा निर्माता कंपनी ने कहा कि, जर्मनी की कंपनी बॉयोएनटेक के साथ मिलकर बनाई गई उनकी वैक्सीन हर उम्र और नस्ल के लोगों के लिए प्रभावी है। साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं दिखा है, जोकि एक संकेत है कि वैश्विक स्तर पर टीकीकरण किया जा सकता है। फाइजर के मुताबिक वैक्सीन 65 वर्ष से ऊपर के लोगों में 94 फीसदी तक प्रभावी है।
फाइजर की कामयाबी के दावे के बाद नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कंपनी को बधाई दी। फाइजर और बॉयोएनटेक की वैक्सीन से मिले डाटा ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में उम्मीद की किरण दिखाई दी है। दोनों कंपनियों की वैक्सीन मैसेंजर आरएनए (mRNA) आधारित हैं। कोरोना वायरस से दुनिया भर में अभी तक 13 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
US Biotech firm Pfizer says final trial results show Covid 19 vaccine is 95 percent effective

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार विधानसभा: जीतन राम मांझी ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, 23 और 24 नवंबर तक रहेंगे पद पर
England के खिलाफ 2021 में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, शेड्यूल हुआ जारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *