राज्य

LUCKNOW । मुख्यमंत्री योगी ने नोडल अधिकारियों को जनपदों में धान, गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए, गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था भी देंखे

0
Please log in or register to do it.
CM gave instructions to nodal officers
CM gave instructions to nodal officers

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोडल अधिकारियों को जनपदों में जाकर धान क्रय केन्द्रों और गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नोडल अधिकार सम्बन्धित जनपद के गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को देखे तथा विशेष वरासत अभियान के कार्यों का अनुश्रवण करें। उन्होंने नोडल अधिकारियों को किसानों से संवाद करने के निर्देश भी दिए हैं।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिए 
  • नोडल अधिकारियों को जनपदों में जाने के निर्देश 
  • धान और गन्ना क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करने के निर्देश
  • नोडल अधिकारी गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को देखें
मुख्यमंत्री ने लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी जनपद स्तर पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सिंचाई सुविधा की समीक्षा करें, उन्होंने निर्देश दिए कि नोडल अधिकारी भ्रमण के पश्चात आगामी मंगलवार की सांयकाल तक अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।
CM gave instructions to nodal officers
मुख्यमंत्री ने धान खरीद कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित किए जाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केन्दों पर अपनी उपज बेचने में किसानों को कोई असुविधा न हो। किसानों से धान की खरीद में कोई विलम्ब नहीं होना चाहिए तथा उन्हें उपज के मूल्य का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत तेजी से आवास निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं, उन्होंने कहा कि इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवासों का निर्माण सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 से 26 जनवरी, 2021 तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाएगा, इस अवसर पर सम्पन्न किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सम्बन्ध में समय से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माघ मेला एक महत्वपूर्ण आयोजन है, इसे प्रयागराज कुम्भ-2019 की भांति स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के उच्च मापदण्डों के आधार पर आयोजित किया जाए, उन्होंने माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर कल्पवासियों और साधु-संतों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 
बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पशुपालन भुवनेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


ब्यूरो रिपोर्ट खबर जोन 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


LUCKNOW । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों के कामों की जांच कराएंगे।
#LUCKNOW । लखनऊ के गिरते भूजल स्तर में सुधार लाने के लिए जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Your email address will not be published. Required fields are marked *