देश

मुंगेर गोलीकांड पर संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, बताया- हिंदुत्व पर हमला

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: मुंगेर गोलीबारी की घटना को लेकर विपक्ष इस वक्त केंद्र सरकरा पर जमकर हमला बोल रही है। इस बीच शिवसेना ने इस घटना को हिंदुत्व पर हमला बताया है। शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने मुंगेर गोलीकांड को लेकर कहा कि अगर ऐसी घटना दूसरे राज्य में होती तो अब तक भाजपा राष्ट्रपति शासन की मांग करने लगती।
संजय राउत ने कहा कि, मुंगेर में हुई घटना हिंदुत्व पर हमला है अगर ऐसी घटना महाराष्ट्र या पश्चिम बंगाल में होती थी, तो वहां के राज्यपाल और भाजपा नेता राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते थे, लेकिन अब तक न बिहार के राज्यपाल और न ही भाजपा नेता ने कोई सवाल उठाया है?

बताते चलें कि, बिहार के मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुरुवार को फिर बवाल हुआ। गुस्साए लोगों ने पूरब सराय थाने में आग लगा दी। उग्र भीड़ ने कई पुलिस वाहन फूंक दिए। एसडीओ व डीएसपी के दफ्तर व आवास पर भी पथराव किया गया। जिले की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा व एसपी लिपि सिंह को हटा दिया।
घटना को लेकर बिहार चुनाव आयोग के सीईओ ने ट्वीट कर बताया कि मुंगेर की एसपी और डीएम को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्होंने लिखा, ‘मुंगेर में मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, चुनाव आयोग ने एसपी और डीएम मुंगेर को तत्काल हटाने का आदेश दिया है। आयोग ने श्री असंगबा चुबा एओ, मंडल आयुक्त, मगध को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है, जिसे अगले सात दिनों के भीतर पूरा किया जाना है।’

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



दिल्ली में प्रदूषण के अबतक के सबसे गंभीर आंकड़े, बवाना में 447 पहुंचा AQI
मुंगेर में बवाल के बाद, चुनाव आयोग ने SP लिपि सिंह व कलेक्टर मीणा को हटाया

Your email address will not be published. Required fields are marked *