Election देश

संजय राउत ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा की शाखा, कहा- तेजस्वी CM बने तो नहीं होगा आश्चर्य

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव अभियान अपने जोरों पर है, पार्टियां एक दूसरे पर जमकर बरस रही हैं, इस बीच, शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं होगा यदि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना शाधते हुए उसे भाजपा की एक शाखा बताया है।
संजय राउत ने कहा कि, बिना किसी सहारे के एक युवक, जिनके परिवार के सदस्य जेल में हैं और सीबीआई और आईटी विभाग उसके पीछ है, बिहार जैसे राज्य में सभी को चुनौती दे रहा है। अगर तेजस्वी यादव कल बिहार के सीएम बन गए तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मैं उस लड़के (तेजस्वी यादव) को बहुत साल से फॉलो कर रहा हूं, बहुत लोग मानते थे कि इस चुनाव में वो कमजोर कड़ी है लेकिन वो एक बहुत मजबूत कड़ी उभर कर सामने आया है। और राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए हैं उनसे सबसे सुपर तेजस्वी हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान बिहार में भाजपा के कोरोना वैक्सीन के वादे को चुनावी उल्लंघन नहीं मानने वाले चुनाव आयोग के बयान पर संजय राउन ने कहा कि, भारत का चुनाव आयोग भाजपी की एक शाखा है, इसलिए आप उनसे कुछ और उम्मीद नहीं कर सकते।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मध्य प्रदेश उपचुनाव: सियासी जंग तेज, कमलनाथ के बयान पर भड़के सिंधिया, कहा- हां मैं कुत्ता हूं
पुलवामा पर बोले पीएम मोदी, कहा- स्वार्थ और अहंकार से भी भद्दी राजनीति हो रही थी

Your email address will not be published. Required fields are marked *