Health Trending राज्य

दिल्ली में प्रदूषण के अबतक के सबसे गंभीर आंकड़े, बवाना में 447 पहुंचा AQI

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: एक बार फिर से दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) खतरनाक तरीके से बढ़ गया है। इस सीजन में अब तक के सबसे खतरनाक आंकड़े सामने आए हैं। दिल्ली के 6 इलाकों में वायु गुणवत्ता का स्तर (AQI) 400 के आंकड़े को भी पार कर चुका है। वहीं, 5 इलाके ऐसे हैं जहां AQI 350 को पार कर चुका है या फिर 400 के करीब है। यह आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने जारी किए हैं। प्रदूषण के इस आंकड़े को खतरनाक श्रेणी का माना जाता है। परेशान करना वाली बात यह है कि अभी दिवाली में कुछ सप्ताह बाकी है। दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के कारण दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) की हवा जहरीली हो जाती है। ऐसे में शुक्रवार के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।
आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 408, बवाना में 447, पटपड़गंज में 404 और वज़ीरपुर में 411 रिकॉर्ड हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सभी चार जगह गंभीर श्रेणी में हैं। इससे पहले गुरुवार को प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया था। शाम चार बजे तक औसर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 402 दर्ज किया गया। दिनभर छाए रहे स्मॉग के कारण लोगों को परेशानी का सामना तरना पड़ा।
केंद्र के वायु चेतावनी व्यवस्था के अनुसार, बुधवार को पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश समेत पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की करीब तीन हजार घटनाओं का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत की हवा पर पड़ा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, बुधवार को पराली जलने की वजह से पीएम 2.5 का स्तर 18 फीसदी दर्ज हुआ था, जबकि मंगलवार को यह 23 फीसदी, सोमवार को 16, रविवार को 19 और शनिवार को नौ फीसदी रहा था। सफर के अनुसार, स्थानीय प्रदूषण के कारण और उत्तर पश्चिम दिशा की ओर से आने वाली हवा के साथ आ रहे पराली के धुएं की वजह से राजधानी में पीएम 2.5 का स्तर बढ़ा है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव अपने ही उम्मीदवार का नाम भूले, भीड़ ने बताया सही नाम
मुंगेर गोलीकांड पर संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, बताया- हिंदुत्व पर हमला

Your email address will not be published. Required fields are marked *