राज्य

सहारनपुर में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, मौके पर पहुंचे अधिकारी

0
Please log in or register to do it.

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के कल्लरपुर गांव में गुरुवार दोपहर भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। कहा जा रहा है कि, एयरफोर्स के कुछ हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान पर थे जिनमें से एक हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
पायलट ने देर न करते हुए खाली खेत में हेलीकॉप्टर की सेफ लैंडिंग करा दी। खेत में हेलीकॉप्टर उतरने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई जिसके बाद फोर्स तैनात करनी पड़ी।
ग्रामीणों की भीड़ के बाद सूचना मिलते ही सरसावा एयरफोर्स स्टेशन से एक्सपर्ट की टीम दूसरा हेलीकॉप्टर लेकर मौके पर पहुंची। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल एयरफोर्ट के अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। वहां पर इस वक्त सेना और पुलिस के आला अफसर मैके पर मौजूद हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

कोलकाता: ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बिहार चुनाव 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने टिकट न मिलने का बताया कारण

Your email address will not be published. Required fields are marked *