Election राज्य

बिहार चुनाव 2020: पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने टिकट न मिलने का बताया कारण

0
Please log in or register to do it.

पटना: कल जेडीयू ने अपने सभी 115 उम्मिदवारों की सूची जारी की लेकिन इस सूची में अचानक चर्चा में आए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का कहीं नाम नहीं था। जिसके बाद विपक्ष पार्टियां अपने मन मुताबिक उनपर तंज कस रही हैं। अब पूर्व डीजीपी का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर उन्हें पार्टी ने टिकट क्यों नहीं दिया।
दरअसल, पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कुछ समय पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनके राजनीति में आने को लेकर खुब चर्चाएं हुईं और वो आए भी, इसपर उन्होंने कहा कि, मेरे VRS लेने और पार्टी की सदस्यता लेने को सीधे चुनाव से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। चुनाव लड़ने की संभावना थी, किसी कारणवश ये समीकरण नहीं बैठा। राजनीति में बहुत सारी मजबूरियां होती हैं लेकिन मैं एनडीए के साथ हूं और एनडीए के साथ रहूंगा।
पहले सुशांत की मौत के मामले की जांच का जिम्मेदारी पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को सौंपी गई थी, इसपर उन्होंने कहा कि, सुशांत की मौत के मामले में मैंने जो भी किया उसमें मैंने न कोई गलती की, न मुझे उसका कोई अफसोस है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

सहारनपुर में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग, मौके पर पहुंचे अधिकारी
हाथरस मामला: आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी, कहा- पीड़िता को उसके मां-भाई ने मारा, हमें फंसाया गया है

Your email address will not be published. Required fields are marked *