Politics राज्य

राहुल गांधी हाथरस न्याय के लिए नहीं, राजनीति के लिए जा रहे- स्मृति ईरानी

0
Please log in or register to do it.
उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड को लेकर जारी आक्रोश के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज तीन दिन में आज दूसरी बार पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के हाथरस जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने निशाना साधा है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लोग कांग्रेस की रणनीति के बारे में जानते हैं, इसलिए उन्होंने 2019 में भाजपा के लिए ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित की। इसके आगे उन्होंने राहुल गांधी के हाथरस जाने को एक राजनैतिक रणनीति बताई। स्मृति ईरानी ने कहा कि लोग जानते हैं कि राहुल गांधी का हाथरस जाना उनकी राजनीति का ही एक हिस्सा है और इससे पीड़िता को न्याय दिलाने का कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा कि, जनता ये समझती है कि राहुल गांधी की हाथरस की तरफ कूच राजनीति के लिए है, इंसाफ के लिए नहीं। बता दें कि सुबह राहुल गांधी ने ट्वीट किया था कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ यूपी सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अपने एक और ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि दुनिया की कोई भी ताकत मुझे हाथरस के इस दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बलरामपुर पहुंचे अवनीश अवस्थी व एडीजी प्रशांत कुमार- पीड़िता के परिवार को दिलाया भरोसा
मेवाड़ विश्वविद्यालय में बने 3 विश्व रिकॉर्ड, लगी दुनिया की सबसे बड़ी चित्र प्रदर्शनी

Your email address will not be published. Required fields are marked *