Business

आज सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी है कीमत

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 133 रुपए (Gold Price) की गिरावट के साथ 51,989 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बांद हुआ। तीन सत्रों की तेजी के बाद यह गिरावट आई है। चांदी (Silver Price) की बात करें, तो वह 875 रुपए गिरकर 63,860 रुपए प्रति किलोग्रामम पर आ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,919 डॉलर प्रति औंस पर नरम था और चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर लगभग पिछले स्तर पर बनी हुई थी। इस संदर्भ में एचजीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि, डॉलर में सुधार और अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद में शेयर बाजार की मजबूती से सोने पर दबाव बना रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सात पैसे टूटकर 73.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 5,051 रुपए प्रति ग्राम तय किया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2020-21 की श्रृंखला- सात अभिदान के लिए 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक खुली रहेगी। आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा कि, बॉन्ड का मूल्य अभिदान अवधि से पिछले सप्ताह के आखिरी तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर 5,051 रुपए प्रति ग्राम है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

JDU ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 15 नेताओं को निकाला, छह साल तक पार्टी की सदस्यता रद्द
हाथरस केस: पीड़िता के मां-भाई को साथ लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन पर जांच कर रही CBI

Your email address will not be published. Required fields are marked *