Business देश

रिलायंस इंडस्ट्रीज में FII ने की बड़ी खरीदारी, 25.2 फीसदी तक बढ़ी हिस्सेदारी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में अपनी हिस्सेदारी 25.2 फीसदी तक बढ़ा दी है। FII ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में अफनी हिस्सेदारी बढ़ाई। कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग में यह बात सामने आई है।
सिंतबर तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में करीब 2.73 करोड़ शेयरों की खरीदारी की। शेयर बाजार में गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2107 रुपए पर बंद हुआ है। मार्केट प्राइज के हिसाब से यह खरीददारी लगभग 5750 करोड़ रुपए की बैठती है।
रिलायंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक सितंबर तिमाही के अंत तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के पास 165.8 करोड़ शेयर थे। जो कुल शेयर होल्डिंग का 25.2 प्रतिशत है। जून तिमाही में 30 विदेशी संस्थागत निवेशकों के पास कुल 163.07 करोड़ शेयर ही थे। ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन ने रिलायंस में FII के निवेश पर एक नोट जारी कर कहा है कि रिलायंस में FII का निवेश नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। उधर म्युचुअल फंड्स ने रिलायंस में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। जून तिमाही में घरेलू म्यूचुअल फंडों की आईआईएळ में हिस्सेदारी 5.37 प्रतिशत थी जो सिंतबर में घटकर 5.12 प्रतिशत रह गई। प्रमोटर्स ने भी अपनी हिस्सेदारी में ईजाफा किया है। प्रमोटरों ने भी अपनी हिस्सेदारी 50.37 प्रतिशत से बढ़ाकर 50.49 प्रतिशत कर ली है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात, पुलिस और पाक सेना की लड़ाई में 10 की मौत
CM शिवराज सिंह चौहान का ऐलान- मध्यप्रदेश में भी भाजपा देगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन

Your email address will not be published. Required fields are marked *