Crime राज्य

हाथरस केस: पीड़िता के मां-भाई को साथ लेकर घटनास्थल पर क्राइम सीन पर जांच कर रही CBI

0
Please log in or register to do it.

हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड की जांच करने के लिए CBI की टीम क्राइम सीन पर पहुंची और हर एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में CBI हर एंगल को खंगालने की कोशिश कर रही है। पीड़िता की मौत का सच सामने लाने के लिए लगातार जांच का सिलसिला जारी है। सीबीआई की टीम घटनास्थल पर खेतों में सर्च अभियान चला रही है।
सीबीआई की टीम ने कई घंटों तक घटनास्थल का मुआयना किया और अब वहां से वापस आ गई है। इस दौरान टीम ने क्राइम सीन को मां और भाई की मदद से रीक्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को समझा। करीब तीन घंटे घटनास्थल पर बिताने के बाद अब सीबीआई की टीम श्मसान घाट की ओर रवाना हो चुकी है। अब टीम श्मसान में उस जगह पर जाकर जांच करेगी जहां देर राज पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया था।
पीड़िता के पिता की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद हाथरस के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ब्रिजेश राठौर ने कहा कि, उनकी तबीयत बिगड़ गई है, हमने एक टीम भेजी थी जिसने बताया की ब्लड प्रेशर को लोकर कुछ समस्या है। हालांकि पिता अस्पताल जाने से मना कर रहे हैं, अधिकारी ने कहा कि मैं खुद वहां जाकर उनकी परेशानी को हल करने का प्रयास करूंगा। पिता के बाद पीड़िता की मां की भी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर के बाद उन्हें उपचार करने के बाद जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, बताया गया कि रात भर से सफर के बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, इसी वजह से तबीयत बिगड़ी थी।
वहीं, अस्पताल से लौटने के बाद सीबीआई की टीम पीड़िता की मां को लेकर घटनास्थल पर गई, जहां पर मां ने उन्हें घटना की सारी जानकारी दी। मां के साथ साथ भाई की मदद से सीबीआई ने क्राइम सीन को रीक्रिएट कर पूरे घटनाक्रम को समझा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आज सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी है कीमत
महाराष्ट्र में शिरडी से सिद्धिविनायक तक भाजपा का प्रदर्शन, मंदिर खोलने के लिए राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

Your email address will not be published. Required fields are marked *