World

पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात, पुलिस और पाक सेना की लड़ाई में 10 की मौत

0
Please log in or register to do it.

कराची: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में हालात बेहद खराब हो चुके हैं, पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दामाद की गिरफ्तारी के कारण ये हालात बिगडे हैं। खबरों की माने तो दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में सिविल वार जैसे हालात पैदा हो गए हैं। खबरों की माने तो पाकिस्तानी सेना ने नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान (Safdar Awan) को गिरफ्तार करने के लिए कराची के पुलिस प्रमुख को किडनैप कर लिया है। इसको लेकर पाकिस्तान के साना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने मंगलवार को जांच के आदेश दिए हैं।
वहीं, यह भी खबर है कि, सिंध की पुलिस और पाक सेना दोनों आनने सामने आ गए हैं। दोनों के बीच गोलीबारी भी हो रही है। सेना-पुलिस संघर्ष में अब तक दस से अधिक लोगों की मौत बताई जा रही है। इनमें पांच सैनिक भी शामिल हैं, वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने गंभीर होते हालातों को कहीं न कहीं जनता से छिपाने की कोशिश भी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विभाग ने एक बयान जारी कर कहा है कि सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने कराची के कॉर्प कमांडर को मामले की जांच तुरंत कर जल्द से जल्द एक रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
बता दें कि यह मामला तब तूल पकड़ा जब पाकिस्तान में 11 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट’ (PDM) ने 16 अक्टूबर को एक रैली आयोजित की थी। इसके बाद गुजरांवाला में जनसभा हुई थी। मरियम ने रैली में प्रधानमंत्री खान को खुलेआम ‘कायर और कठपुतली’ करार दिया था। उन्होंने कहा था कि इमरान खान ‘अपनी नालायकी को छिपाने के लिए फौज के पीछे जाकर छिप जाते हैं।’
रैली के बाद सिंध पुलिस ने सोमवार को मरयम नवाज शरीफ के पति और पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के दामाद सफदर अवान को कराची के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
पाकिस्तान के प्रमुख अखबार ‘डॉन’ में छपी एक रिपोर्ट की माने तो, सिंध प्रांत के सभी बड़े पुलिस अधिकारियों ने छुट्टी पर जाने का फैसला किया है। इनमें कम से कम दो अतिरिक्त महानिरीक्षक, सात डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल और छह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई बड़े अधिकारी शामिल हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



नीतीश पर चिराग का हमला, कहा- PM का आशीर्वाद लेकर कहीं लालू की शरण में न चले जाएं साहब
रिलायंस इंडस्ट्रीज में FII ने की बड़ी खरीदारी, 25.2 फीसदी तक बढ़ी हिस्सेदारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *