World

कराची में आतंकवादियों ने फिर किया हमला, पाकिस्तानी फ़ौज ने शुरू की कारवाई

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास आर्मी कैंप पर एक बार फिर हमला हुआ है। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आतंकवादी आर्मी कैंप में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पोजिशन संभालकर आतंकियों की कोशिश नाकाम कर दी। फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

हमले में 3 से 5 आतंकवादी शामिल हैं। फिलहाल मौके पर ASF कमांडो के जवान पहुंच गए हैं। कुछ जवानों के घायल होने की भी खबर है। कैंप के सामने बस्ती मौजूद है, जिसमें और भी आतंकियों के छुपने की आशंका जताई जा रही है। ये इलाका काफी बड़ा है ऐसे में जवानों के सामने आतंकियों का सामना करना काफी मुश्किल है।

गौरतलब है कि कल भी कराची एयरपोर्ट पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद एक बार फिर आज आतंकियों ने आर्मी कैंप को निशाना बनाने की कोशिश की है। ये हमला पाकिस्तान के ASF अकॉडमी पर हुआ है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मुजफ्फरनगर में भाजपा नगर उपाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या
यूपी में चल रहा है डैमेज कंट्रोल, छिनेंगे मंत्रियों के विभाग या जाएगी अखिलेश सरकार

Your email address will not be published. Required fields are marked *