Politics राज्य

शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है- चिराग पासवान

0
Please log in or register to do it.

पटना: बिहार सीएम नीतीश कुमार पर लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार में शराबबंदी को लेकर निशाना साधा है, शनिवार को ट्वीट करते हुए चिराग ने लिखा कि, शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है। बिहार कि माताएं-बहनें अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती। बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है कि बिहारी रोजगार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है।
इससे पहले भी नीतीश पर गया जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा था कि, नीतीश कुमार के द्वारा सात निश्चय योजना एंव हर घर नल का जल पहुंचाने का दावा पूरी तरह फेल है और गांव देहात के इलाकों में गरीब-गुरुबों से राशन कार्ड में भी पैसा लिया जा रहा है।
चिराग ने अफसरशाही को बढ़ावा देने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि 28 अक्टूबर को ससमय घर से निकलकर अपने मत का प्रयोग करें। निर्धारित समय से तकरीबन पांच घंटा विलम्ब से सड़क मार्ग से आए चिराह ने बाराचट्टी से पार्टी प्रत्याशी रेणुका देवी को मत देने की अपील की। चिराग के विलम्ब से आने के कारण दूर दराज के ईलाके से आए लोग वापस अपने घरों को चल गए। सभा को पार्टी प्रत्याशी रेणुका देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मोदी सरकार ने बदला कानून, देश का कोई भी नागरिक अब J&K में खरीद सकता है जमीन
बिहार चुनाव: RJD का घोषणा पत्र जारी, 10 लाख नैकरी, 1500 बेरोजगारी भत्ता संग कई और बड़े वादे

Your email address will not be published. Required fields are marked *