Politics राज्य

बिहार चुनाव 2020: 23 अक्टूबर से पीएम मोदी संभालेंगे प्रचार की कमान, NDA के लिए करेंगे 12 रैलियां

0
Please log in or register to do it.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Election) की तैयारियां तेज हो गई हैं, और इस बार के चुनाव में एनडीए की नैया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के भरोसे है। इस बार चुनाव में पीएम मोदी 12 रैलियां करेंगे, जो सिर्फ बीजेपी के लिए न होकर पूरे एनडीए के लिए होंगी। इस दौरान मंच पर सीएम नीतीश (CM Nitish Kumar) कुमार भी मौजूद रहेंगे। पटना में एनडीए की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई।
बिहार में प्रधानमंत्री मोदी की जितनी रैलियां होंगी उसमें सहयोगी दल के सभी नेता मौजूद रहेंगे। खास बात है कि हर मंच पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री हर रोज तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 23 अक्टूबर को पहले सासाराम में, दूसरी गया और तीसरी रैली भागलपुर में करेंगे। 28 अक्टूबर को वे दरभंगा में पहली, मुजफ्फरपुर में दूसरी औऱ पटना में तीसरी रैली को संबोधित करेंगे।
उसके बाद एक नंबर को वो फिर बिहार आएंगे। उनकी पहली रैली छपरा, दूसरी पूर्वी चंपारण और तीसरी समस्तीपुर में होगी। इसके बाद तीन नवंबर को उनकी पहली रैली चंपारण दूसरी सहरसा और तीसरी अररिया में होगी। यह जानकारी शुक्रवार को बिहार चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadanvis)  ने राजधानी पटना में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

संजय राउत ने महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर कसा तंज, कहा- देश में मात्र दो ही गवर्नर हैं
मशहुर सिंगर कुमार सानू की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, परिवार से मिलने जाने वाले थे अमेरिका

Your email address will not be published. Required fields are marked *