मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले, मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और गोली चलाने की वजह से एक युवक की जान चली गई। इस घटना के बाद जमकर सियासत हो रहा है और साथ ही विपक्षी पार्टियां बिहार सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं। इसके साथ ही मुंगेर की एसपी लिपि सिंह भी लोगों के निशाने पर हैं। पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर लिपि सिंह को मुंगेर हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
इस घटना को लेकर पुलिस का कहा है कि, विसर्जन के दौरान कछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस को निशाना बनाया और पत्थरबाजी की। लेकिन लोगों ने पुलिस पर लोगी चलाने का आरोप लगाया है। लिपि सिंह पर JDU से करीबी होने के भी आरोप लग रहे हैं। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से सवाल पूछते हुए कहा है कि, जनरल डायर बनने का आदेश किसने दिया ? लिपि सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वो JDU पार्टी के ही एक नेता की बेटी हैं इसलिए जाहिर है कि आदेश कहां से आया होगा।
ये हैं लिपि सिंह
मुंगेर घटना के बाद एसपी लिपि सिंह सबके निशाने पर हैं, ऐसे में आईए हम बताते हैं कि लिपि सिंह आखिर कौन हैं, आईपीएस (IPS) लिपि सिंह मुंगेर की एसपी हैं और जिले में कानून व्यवस्था की बनाए रखने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। लिपि सिंह को ‘लेडी सिंघम’ भी कहा जाता है। इससे पहले लिपि सिंह मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा में आईं थी। विधायक के घर छापा मारकर बम, बंदूकें बरामद की गई थी। इस कार्रवाई के बाद लिपि सिंह को बिहार में लोगों ने ‘लेडी सिंघम’ नाम दे दिया।
IPS लिपि सिंह एक राजनैतिक घराने से आती हैं इसलिए उन्हें लेकर इस वक्त सियासत जमकर हो रही है। उनके पिता का नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह है, जो JDU में राज्यसभा सांसद हैं। रामचंद्र प्रसाद को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी कहा जाता है।





