Election Politics राज्य

बिहार चुनाव पर सोनू सूद का रिएक्शन, बोले- वोट के लिए बटन दबाने से पहले दिमाग लगाना

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: बिहार में आज पहले चरण का मतदान जारी है, आज बिहार में सुबह से ही लोग मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर वोट देने के लिए खड़े दिखाई दिए। इस बीच सोनू सूद ने भी बिहार चुनाव को लेकर जनता से अपील की है। उन्होंन मतदान के लिए जतना से दिमाग का इस्तेमाल करने के लिए कहा। और साथ ही बिहार से पलायन का मुद्दा भी उठाया।
सोनू सूद ने कहा कि, जिस दिन बिहारी भाइयों को घर छोड़कर दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा उस दिन देश की जीत होगी। अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सोनू सूद ने लिखा कि, जिस दिन हमारे बिहारी भाइयों को घर छोड़ कर दूसरे राज्य नहीं जाना पड़ेगा। जिस दिन दूसरे राज्य के लोग बिहार में काम ढूंढने आएंगे। उस दिन देश की जीत होगी। वोट के लिए बटन उंगली से नहीं दिमाग़ से लगाना।
बताते चलें कि, बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह सात बजे से ही लोग मतदान केंद्रों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।
वहीं, सोनू सूद ने कोरोना लॉकडाउन के समय प्रवासी मजदूरों की काफी मदद की थी। महानगरों में फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने घर भिजवाने से लेकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने तक में सोनू सूद ने बढ़चढ़कर अपनी भूमिका निभाई थी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



तेजस्वी यादव पर पीएम मोदी का हमला, कहा- जंगलराज के 'युवराज' से बचके
बिहार चुनाव: राम मंदिर की तारीख पूछने वाले अब मजबूरी में ताली बजा रहे हैं- पीएम मोदी

Your email address will not be published. Required fields are marked *