Election Politics राज्य

तेजस्वी यादव पर पीएम मोदी का हमला, कहा- जंगलराज के ‘युवराज’ से बचके

0
Please log in or register to do it.

पटना: मुजफ्फरपुर बिहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, इस बार बिहार का चुनाव बहुत ही असाधारण परिस्थिति में हो रहा है। कोरोना के कारण आज पूरी दुनिया चिंता में है। महामारी के समय में बिहार को स्थिर सरकार बनाए रखने की जरूरत है। विकास को, सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली सरकार की जरूरत है।
जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो बिहार के लोगों पर होगी दोहरी मार
पीएम मोदी ने कहा कि, ये समय हवा-हवाई बातें करने वालों को नहीं, बल्कि जिनके पास अनुभव है, जो बिहार को एक गहरे अंधेरे से निकालकर यहां लाए हैं, उन्हें दोबारा चुनने का है। आप कल्पना कर सकते हैं, एक तरफ महामारी हो और साथ ही जंगलराज वाले राज करने आ जाएं तो ये बिहार के लोगों पर दोहरी मार की तरह हो जाएगा। जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है।
बिहार की जनता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ये चुनाव आने वाले दशक में, इस सदी में बिहार के भविष्य को तय करेगा। आपका एक वोट ये तय करेगा कि आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर निकले भारत में बिहार की भूमिका क्या होगी? आपका एक वोट तय करेगा कि आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य कितनी तेज़ी से हम पूरा कर पाएंगे।
विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला- प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी
NDA सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर जो निवेश कर रही है, गांवों के पास बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दे रही है, उसका लाभ बिहार के लोगों को मिलने वाला है। इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये का स्पेशल फंड बनाया गया है। विपक्षी दलों पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, वो दल जिन्होंने बिहार को अराजकता दी, कुशासन दिया वो फिर मौका खोज रहे हैं। जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया, सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया, वो फिर मौका चाहते। वो दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं, जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं, वो लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं। सरकारी नौकरी तो छोड़िए, इन लोगों के आने का मतलब है, नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी। इन दलों की राजनीति झूठ, फरेब और भ्रम पर आधारित है। इन लोगों के पास बिहार के विकास का न ही कोई रोडमैप है और न ही कोई अनुभव।
बिहार के अनेक जिलों में पहुंचाई जा रही है सस्ती गैस
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, यहां मुजफ्फरपुर में नया LPG प्लांट लगा है। इसके अलावा पटना और पूर्णिया में भी LPG प्लांट्स का विस्तार किया गया है। सिर्फ LPG ही नहीं इस पाइपलाइन से बिहार के अनेक जिलों में, अनेक शहरों में पाइप से सस्ती गैस पहुंचाई जा रही है। मुज़फ्फरपुर हो, वैशाली हो, सीतामढ़ी हो, ये पूरा क्षेत्र बिहार के अहम व्यापारिक केंद्र भी है और बिहार में तीर्थाटन का, हैरिटेज टूरिज्म का भी महत्वपूर्ण सेंटर है। ऐसे में यहां के शहरों के सुंदरीकरण पर और सामान्य सुविधाओं का निर्माण NDA सरकार की प्रतिबद्धता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार चुनाव: पीएम मोदी पर राहुल गांधी का हमला, कहा- इस बार दशहरे पर पीएम मोदी का पुतला जलाया गया
बिहार चुनाव पर सोनू सूद का रिएक्शन, बोले- वोट के लिए बटन दबाने से पहले दिमाग लगाना

Your email address will not be published. Required fields are marked *