देश

नहीं रहा सियाचिन का नायक, लांस नायक हनुमनथप्पा का देहान्त

0
Please log in or register to do it.
नहीं रहा सियाचिन का नायक, लांस नायक हनुमनथप्पा का देहान्त - Image 1
नहीं रहा सियाचिन का नायक, लांस नायक हनुमनथप्पा का देहान्त - Image 1
सियाचिन में एवलांच के छह दिन बाद बचाए गए लांस नायक हनुमनथप्पा नहीं रहे। तीन दिन तक उनका दिल्ली के आर्मी रेफरल हाॅस्पिटल में ट्रीटमेंट चला। वे कोमा में चले गए थे। ब्लड क्लॉटिंग हो रही थी। मल्टी ऑर्गन फेल्योर के बाद उन्हें गुरुवार दोपहर हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। लांस नायक के निधन से कुछ देर पहले दिल्ली के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा था कि उनकी हालत बहुत क्रिटिकल है।वो डीप कोमा में चले गए हैं। लो ब्लड प्रेशर की भी समस्या थी। डॉक्टरों के मुताबिक, जवान को निमोनिया था। उनकी किडनी और लिवर ने काम करना बंद कर दिया था। उनके इलाज के लिए न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और सर्जन की एक टीम लगी हुई थी। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

धोनी करेंगे 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा !
गावस्कर की सलाह, हार खतरे की अच्छी घंटी

Your email address will not be published. Required fields are marked *