World देश

देवयानी का संयुक्त राष्ट्र में ट्रांसफ़र

0
Please log in or register to do it.
देवयानी का संयुक्त राष्ट्र में ट्रांसफ़र - Image 1
नई दिल्ली। भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को संयुक्त राष्ट्र के स्थायी अभियान पर ट्रांसफर कर दिया गया है जो उन्हें पूरी राजनयिक छूट देता है। देवयानी को अमेरिका में वीज़ा धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था जिसके बाद भारत और अमेरिका के बीच तनातनी बनी हुई है।
देवयानी का संयुक्त राष्ट्र में ट्रांसफ़र - Image 1
इससे पहले प्रधानमंत्री ने संसद में कहा कि देवयानी को वापस लाने और उनकी साख बचाये रखने के लिए सरकार कड़े क़दम उठाने के लिए तैयार है। संसद में ही विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अमेरिकी कार्रवाई की निंद की और कहा कि मैं सदन में तब तक वापस नहीं आउंगा जब तक कि खोबरागड़े को वापस लाने की अपनी ज़िम्मेदारी पूरी नहीं कर लेता।
खोबरागड़े को न्यू-यॉर्क की सड़क पर तब गिऱफ़्तार किया गया जब वो अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। उन्हें सरेआम हथकड़ी पहनाई गई और जेल में उन्हें नशेड़ियों को साथ रखा गया। इतना ही नहीं उनके कपड़े उतरवाकर उनकी तलाशी ली गई। जब उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की तब उन्हें 2 लाख 50 हज़ार डॉलर के भारी-भरकम मुचलके पर ज़मानत दी गई।
कांग्रेस पर लालू के डोरे
लोकसभा में लोकपाल पारित, अन्ना ने केजरीवाल पर छोड़े तीर

Your email address will not be published. Required fields are marked *