राज्य

GOOD JOB: ट्रेन में खोया बैग, एक ट्वीट पर रेल मंत्री ने मिनटों में वापस दिलाया

0
Please log in or register to do it.
GOOD JOB: ट्रेन में खोया बैग, एक ट्वीट पर रेल मंत्री ने मिनटों में वापस दिलाया - Image 1
GOOD JOB: ट्रेन में खोया बैग, एक ट्वीट पर रेल मंत्री ने मिनटों में वापस दिलाया - Image 1
उज्जैन। दो अलग-अलग वारदातों में अज्ञात चोरों ने जयपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस और बिना रतलाम पैसेंजर ट्रेन से एक लाख 70 हज़ार रुपयों के सामान और सोने के गहने उड़ा ले गये। 
पहला मामला है जयपुर सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन का जिसमें सफर करने वाली भोपाल निवासी विनू शुक्ला और निगार ख़ान के सामान चोरी हुए। दोनों के बैग चोरी हो गये जिनमें 5000 रुपये नकदी और सोने-चांदी के गहने थे। दूसरी वारदात हुई देवास की अनुप्रिया के साथ जिनकी नकदी और सामान चोरी हो गये। जीआरपी ने तीनों महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।
इसी तरह का एक मामला और आया जिसमें इंदौर जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे वरिष्ठ नागरिक बीएम जैन का बैग पूजा कुमारी नाम की महिला के बैग से बदल गया। महू की रहने वाली पूजा ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की। 
शिकायत तुरंत इंदौर आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने जैन के रिज़र्वेशन टिकट से मोबाइल नंबर निकाला और उसे ट्रैस किया, जिसके बाद जैन ने माना कि ग़लती से बैग बदल गया। उज्जैन आरपीएफ ने वह बैग वापस पूजा तक पहुंचवाने के लिए महू आरपीएफ को भिजवाया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आपका iPhone टूट गया है, कोई बात नहीं Apple Store से बदलिए
सियाचीन के लापता जवानों की खोज जारी, सभी दस सैनिकों के नाम जारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *