राज्य

आज अरविंद बनेंगे ‘नायक’, दिल्ली में आज करेंगे फ़ैसला ‘ऑन द स्पॉट’

0
Please log in or register to do it.
आज अरविंद बनेंगे ‘नायक’, दिल्ली में आज करेंगे फ़ैसला ‘ऑन द स्पॉट’ - Image 1
आज अरविंद बनेंगे ‘नायक’, दिल्ली में आज करेंगे फ़ैसला ‘ऑन द स्पॉट’ - Image 1

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने से पहले ‘नायक’ के अनिल कपूर बनने जा रहे हैं। वो आज कई इलाकों में जाएंगे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और वहीं पर समाधान भी निकालेंगे। अरविंद अफसरों की टीम के साथ निकलेंगे और फ़ैसला “ऑन द स्पॉट” होगा।
नायक फ़िल्म में एक दिन के लिए सीएम बने अनिल कपूर ने ऐसे ही किया था। वो सीएम जो अधिकारियों की टीम लेकर मुंबई के गली मोहल्लों में घूमता है और हाथों-हाथ सबकी समस्याएं सुलझाता जाता है। इसके लिए उसके साथ एक स्टेनो भी होता है जो तुरंत मुख्यमंत्री के आदेश को टाइप करता है और सीएम उसे साइन कर फ़ैसला ऑन द स्पॉट करता है।
अरविंद केजरीवाल तुरंत कोई फ़ैसला तो नहीं सुना सकते लेकिन अधिकारियों से कहकर समस्याओं का सामाधान ज़रूर निकाल सकते हैं या फिर समस्याओं को नोट कर लेंगे और मुख्यमंत्री बनते ही सब पर काम करना शुरू हो जाएगा।
50 हज़ार की एफडी में गर्ल फ्रैंड को दुल्हन बनायें
फ़िल्म 'गुंडे' का पहला गाना 'जश्ने-ए-इश्क' हुआ लॉन्च

Your email address will not be published. Required fields are marked *