Technology

आपका iPhone टूट गया है, कोई बात नहीं Apple Store से बदलिए

0
Please log in or register to do it.
आपका iPhone टूट गया है, कोई बात नहीं Apple Store से बदलिए - Image 1
आपका iPhone टूट गया है, कोई बात नहीं Apple Store से बदलिए - Image 1
Apple अगले हफ़्ते से ऐसे iPhones वापस लेगी जिनकी स्क्रीन, कैमरा या बटन्स टूट गये हों। इसके लिए ग्राहकों को को बेहद कम पैसे चुकाने होंगे और उनका iPhone बिल्कुल नया होकर वापस मिल जाएगा। Apple के इस प्रोग्रैम के तहत, iPhone 5S के लिए 50 डॉलर, iPhone6 के लिए 200 डॉलर और iPhone 6 plus के लिए 250 डॉलर चुकाने होंगे। जितनी ज़्यादा आपकी स्टोरेज क्षमता होगी उतनी ज़्यादा कीमत चुकानी होगी।
टूटे हुए फ़ोन की क़ीमत आपको नए फ़ोन के बदले 1/3 एक्सचैंज वैल्यू दिला सकती है और कुछ मामलों में तो यह आधी क़ीमत तक दिला सकती है, यानी आपके टूटे हुए iPhone के साथ नए iPhone पर आपको 30 से 50% तक छूट मिल रही है। जैसे कि अच्छी कंडीशन में आप अपना टूटा हुआ iPhone 6 लौटाते हैं तो नया iPhone6 आपको पड़ेगा महज़ 300 डॉलर्स का।
Apple के इस अभियान से ग्राहकों को अपने फ़ोन को अपग्रेड करने का भी अवसर मिलेगा, वो सिर्फ उतने पैसों में ही जितने में वह अपने स्क्रीन को रिप्लेस कराने के लिए खर्च करते – और कुछ मामलों में तो उससे भी सस्ता।
Apple स्टोर में लगेगा स्क्रीन प्रोटेक्टर
ये भी बताया जा रहा है कि Apple के खुदरा स्टोर के कर्मचारियों को कहा गया है कि अब वे iPhones पर स्क्रीन प्रोटेक्टर्स लगा सकते हैं। Apple अपने ब्रांड के स्क्रीन प्रोटेक्टर नहीं बेचता लेकिन Apple Store में अब थर्ड पार्टी स्क्रीन प्रोटेक्टर मौजूद होंगे और ग्राहक वहां से खरीदकर, वहीं Apple रिटेल के कर्मचारियों से स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवा सकते हैं और अगर इस दौरान कोई टूट-भूट होती है तो Apple Store उसका खर्च उठाएगी। आने वाले हफ़्तों में यह सर्विस शुरू होने वाली है।
माना जा रहा है कि Apple ने स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए Belkin कंपनी के साथ नाता जोड़ा है। देखिए कैसे iPhone में स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाते हैं –

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
लोगों ने ट्विटर पर ही दी ट्विटर को श्रद्धांजलि, लिखा #RIPTwitter, जाने क्यों?
GOOD JOB: ट्रेन में खोया बैग, एक ट्वीट पर रेल मंत्री ने मिनटों में वापस दिलाया

Your email address will not be published. Required fields are marked *