राज्य

BIZARRE: बिहार के मधुबनी में नहाने से पूरा परिवार हुआ गंजा

0
Please log in or register to do it.
BIZARRE: बिहार के मधुबनी में नहाने से पूरा परिवार हुआ गंजा - Image 1
BIZARRE: बिहार के मधुबनी में नहाने से पूरा परिवार हुआ गंजा - Image 1

मधुबनी। बिहार के मधुबनी ज़िले में लदनिया इलाके के नाथपट्टी में एक हैंडपंप से ऐसा पानी निकला जिसने परिवार के सभी सदस्यों को गंजा कर दिया।



मोहम्मद हासिम के घर के बाहर हैंडपंप लगा है और इसी हैंडपंप पर दोपहर के वक़्त में मो. हासिम, पत्नी जयमून खातून, बेटी अफसाना खातून और पुत्र मो. हफीज़ुल ने स्नान किया। शाम होते-होते परिवार के सभी सदस्यों के बाल गायब हो गये, सब के सब गंजे हो गये। नाथपट्टी गांव में अब लोगों के बीच दहशत है कि कहीं कोई संक्रमण तो नहीं फैल रहा। अभी अंदेशा है कि परिवार के सदस्यों को कुछ और समस्याएं भी ना हों।
हैंडपंप सील
जिस हैंडपंप के पानी से संभावना जताई जा रही है कि परिवार के लोग गंजे हो गये, उसे प्रशासन ने सील कर दिया है। सूचना मिलने पर पहुंचे बीडीओ बिमल कुमार और पीएचसी के चिकत्सक डॉ. विजय साह ने लोगों से बात भी की है लेकिन कारणों का कुछ पता नहीं चल सका है। जांच के लिए हैंडपंप के पानी का नमूना ले लिया गया है। पीड़ितों को स्वास्थ्य जांच के लिए खुटौना भेजा गया जहां शुरुआती जांच में उन्हें स्वस्थ पाया गया। लेकिन अभी ये मज़रा समझ में नहीं आ रहा कि आखिर नहाने के बाद इन लोगों के बाल चिपकने क्यों लगे और जब उन्हें हाथों से थोड़ा छुआ तो पूरे बाल बाहर कैसे आ गये। पानी के जांच रिपोर्ट का इंतज़ार है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नोएडा से लेकर गोरखपुर तक 12 आईपीएस अफसरों का तबादला
दिव्यांगों के लिए विधेयक हो रहा है तैयार

Your email address will not be published. Required fields are marked *