राज्य

पटना में देह व्यापार का कारोबार

0
Please log in or register to do it.
पटना में देह व्यापार का कारोबार - Image 1
पटना में देह व्यापार का कारोबार - Image 1पटना में देह व्यापार का कारोबार - Image 2

पटना। राजधानी पटना में एक के बाद एक देह व्यापार के धंधों का खुलासा हो रहा है। मंगलवार को भी देह व्यापार के एक मामले का खुलासा हुआ, जो एक पुलिस अधिकारी के घर पर चलता था और उसे अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति गणेश का संरक्षण प्राप्त था। घटना पटना के गर्दनीबाग बाग़ इलाके के शिवपुर मोहल्ले का है।

सूत्रों ने बताया कि सघन आबादी के बीच स्थित तीन मंजिले मकान के पहले तल्ले पर स्थित फ्लैट के दो कमरों में देह व्यपार का काम किया जाता था। पुलिस ने वहां से कुख्यात अपराधी गणेश के साथ मौज मस्ती करने आए किशोर गुप्ता और जितेंद्र कुमार को भी दो महिलाओं के साथ आपतिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि जिस्मफरोशी के काम के लिए गणेश ने एक विधवा को अपनी बीवी बताकर15 दिनों पहले मकान किराया पर लिया था। 

जिस्मफरोशी की भनक मिलने पर एसएसपी ने पहले विशेष पुलिस के दस्ते को ग्राहक बनाकर भेजा था। घटना सही होने पर सचिवालय डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर इस मामले का रहस्योघाटन किया गया। छापेमारी के दौरान कई अश्लील सीडी, चार मोबाइल, कैश और भी कुछ सामान बरामद हुए हैं। इस काम में शामिल महिलाओं को कुछ दिन पहले गया सिविल लाइन क्षेत्र में धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल से छूटने के बाद ये लोग पटना में आकर ये काम करने लगी थी।


28 दिसंबर को अरविंद करेंगे शपथ ग्रहण, अन्ना और किरण को भी न्यौता
अमिताभ ने किया उत्तर भारतीयों से धोखा- अबु आज़मी

Your email address will not be published. Required fields are marked *