राज्य

PATHANKOT: एसपी सलविंदर सिंह से मंगलवार को भी NIA करेगी पूछताछ

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। पठानकोट आतंकी हमला मामले में गुरदासपुर के पुलिस अधीक्षक सलविन्दर सिंह को सोमवार को पूछताछ के लिए दिल्ली में एनआईए मुख्यालय बुलाया गया था और उनसे पूरे दिन पूछताछ चलती रही। क्योंकि उनसे पूछताछ पूरी नहीं हो पाई है इसलिए उन्हें मंगलवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 
एक डीआईजी के नेतृत्व में एनआईए के 10 सदस्यों के एक दल ने उस जगह का तलाशी अभियान जारी रखा जहां आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। अपराध स्थल से एक एके-47 मैग्जीन, एक मोबाइल फोन और एक दूरबीन बरामद हुई। 
मारे गए आतंकवादियों के चार शवों की पहचान के लिए इंटरपोल को ब्लैक कार्नर नोटिस जारी किया जा रहा है। एनआईए की टीमों ने पुलिस अधीक्षक सलविन्दर सिंह के दोस्त राजेश वर्मा और उनके रसोइए मदन गोपाल से पंजाब में पूछताछ जारी रखी। मदन गोपाल को पूछताछ के लिए दिल्ली में एनआईए के मुख्यालय बुलाया जाएगा और उसे पूछताछ की तारीख के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। 
एनआईए की टीमें इस मामले से जुड़े गवाहों की भी जांच पड़ताल कर रही है। 



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: सभी कारों में एयरबैग होगा अनिवार्य - गडकरी
GOOD NEWS: मुंबई से काजीपेट के लिए चली ट्रेन

Your email address will not be published. Required fields are marked *