देश

GOOD NEWS: मुंबई से काजीपेट के लिए चली ट्रेन

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। भारतीय रेल ने मुंबई से काजीपेट तक संपर्क सुनिश्चित करने की लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरी करने की ‍दिशा में एक नई रेल सेवा अर्थात 22127/22128 लोकमान्‍य तिलक (टी) –काजीपेट आनंदवन एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) शुरू करने के जरिये एक कदम और आगे बढा दिया।

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज यानी 11 जनवरी 2016 को रेल भवन से रिमोट के जरिये लोकमान्‍य तिलक (टी) –काजीपेट आनंदवन एक्‍सप्रेस (साप्‍ताहिक) को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर रेल राज्‍य मंत्री श्री मनोज सिन्‍हा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन श्री ए के मित्‍तल एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

वीडियो-कांफ्रेंसिंग के दूसरे छोर पर भी कई गणमान्‍य व्‍यक्ति उपस्थित थे।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

PATHANKOT: एसपी सलविंदर सिंह से मंगलवार को भी NIA करेगी पूछताछ
POLITICS: छुट्टी से लौटे राहुल, जाएंगे मुंबई दौरे पर

Your email address will not be published. Required fields are marked *