राज्य

GOOD NEWS : बदल रही है रेल की सूरत

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने आज अर्थात 11 जनवरी, 2016 को सफदरजंग स्‍टेशन, नयी दिल्‍ली में बेहतरीन आंतरिक सज्‍जा, रंग योजना, सौंदर्यबोध और सुविधायुक्‍त फिटिंग्‍स वाली मॉडल रेक (24 डिब्‍बों वाली सवारी गाड़ी) का निरीक्षण किया। 
भारतीय रेल सभी श्रेणियों के डिब्‍बों की आंतरिक सज्‍जा में सुधार लाने के लिए नए उत्‍साह के साथ प्रतिबद्ध है। इस दिशा में एक अन्‍य मील का पत्‍थर हासिल किया जा चुका है और ए सी और नॉन एसी डिब्‍बों वाली प्रथम मॉडल रेक कैरिज रीहबिलटैशन वर्कशॉप, भोपाल से निकली है। सीआरडब्‍ल्‍यूएस, बीपीएल 12 से 15 साल तक के डिब्‍बों पर मिड-लाइफ रीहबिलटैशन (एमएलआर) कार्य करता है। एमएलआर के तहत जहां एक ओर डिब्‍बे के ढांचे को मजबूती प्रदान की जाती है, वहीं उसके आंतरिक साजो-सामान को पूरी तरह बदलकर उनके स्‍थान पर नया साजो सामान लगाया जाता है। 
नये कोच की तस्वीरें



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

UP ELECTION: बीजेपी में 51 ज़िलाध्यक्षों की सूची जारी
मालदा: बीजेपी नेताओं को रोका गया, ममता को बताया 'तानाशाह'

Your email address will not be published. Required fields are marked *