Politics

मालदा: बीजेपी नेताओं को रोका गया, ममता को बताया ‘तानाशाह’

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। बीजेपी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वो बीजेपी की फैक्ट फाइंडिंग टीम को कलियाचक के दौरे से रोककर वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। पार्टी डेलिगेशन ने कहा है कि वो इस बारे में बात करने के लिए राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी। 
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तानाशाही राज्य सरकार अपराधियों के प्रति उदार है तो वहीं राष्ट्रवादियों को बंदूक दिखा रही है। मालदा में 3 जनवरी को हुए दंगे के बारे में राज्य सरकार की दलीलों को नकारते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया है कि ये एक साज़िश थी जिसके तहत पुलिस स्टेशन में रखे उन फाइलों को नष्ट करना था जिसमें फर्ज़ी नोट के रैकेट के रिकॉर्ड मौजूद थे। “हम इस बारे में एक जांच की मांग को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे और हालात की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।” 
सिंह ने कहा कि एक लाख लोगों को भीड़ साम्प्रदायिकता की आग में एक साथ इकट्ठी हो गई और राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की जबकि वे सभी हाथों में लीफलेट लिये हुए थे और एक हिंदू नेता के विरोध में नारे लगा रहे थे जब ये दंगों में तब्दील हो गया। सिद्धार्थ नाथ सिंह जो चुनाव के लिए तैयार हो रहे पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रमुख हैं, का दावा है कि ये विरोध प्रदर्शन उस निंदनीय बयान के एक महीने बाद शुरू किया गया जो दिखती तो अचानक हुई घटना है लेकिन ये योजनाबद्ध है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS : बदल रही है रेल की सूरत
अफजल गुरु के बेटे ग़ालिब का कमाल

Your email address will not be published. Required fields are marked *