Politics

POLITICS: छुट्टी से लौटे राहुल, जाएंगे मुंबई दौरे पर

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। रविवार को यूरोप यात्रा से वापस लौटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 15-16 जनवरी को दो दिन के दौरे पर मुंबई जाएंगे जहां वह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संभावना है कि छात्रों के साथ एक चर्चा में सम्मिलित होंगे। 
सोमवार को राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अनौपचारिक मुलाकात की जिसमें पंजाब कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह भी शामिल थे। कांग्रेस 2017 विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस रही है और पंजाब में वापसी की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं से बातचीत के दौरान पठानकोट आतंकी हमले की भी चर्चा की और उसके बारे में जानकारी ली। 
बताया जा रहा है कि कांग्रेस में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी भी चाहती है कि पठानकोट के मसले को देखते हुए भारत-पाक विदेश सचिव स्तर की बातचीत का मुद्दा नहीं उछाला जाना चाहिए और इसे सरकार पर छोड़ देना चाहिए। जबकि कांग्रेस ये लगातार कह रही है कि आतंकवाद और वार्तालाप दोनों साथ नहीं हो सकती। 
राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, मोहन प्रकाश, कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख रणदीप सुरजेवाला और कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको से भी मुलाकात की और अपनी अनुपस्थिति में पार्टी और देश में हुई राजनीतिक उथल-पुथल की जानकारी ली।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

GOOD NEWS: मुंबई से काजीपेट के लिए चली ट्रेन
UP ELECTION: बीजेपी में 51 ज़िलाध्यक्षों की सूची जारी

Your email address will not be published. Required fields are marked *