राज्य

झांसी। सस्ते राशन का बनेगा स्मार्ट कार्ड

0
Please log in or register to do it.
झाँसी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.) के तहत चयनित उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएगे। इसके लिए पात्र उपभोक्ताओं की डाटा फीडिंग कर ली गयी है। फिलहाल अभी एक-दो महीने पुराने राशन कार्डो से ही काम चलाना होगा। 
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत झांसी जिले की 73 प्रतिशत आबादी को आच्छादित किया गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 79.56 तथा शहरी क्षेत्र की 64.43 फीसदी आबादी है। चयनित पात्रों को जनवरी माह से दो रूपये किलो गेहूं व तीन रूपये किलो की दर से चावल का वितरण प्रारम्भ कर दिया गया है। 
विभाग की स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने की योजना है, जिसकी चिप में उपभोक्ता से सम्बन्धित ब्यौरा दर्ज रहेगा। इसमें प्रतिमाह दिए जाने वाले राशन की इंट्री भी की जाएगी। इसके लिए कोटेदारों को भी मशीन मिलेगी। इसके लिए आपूर्ति विभाग द्वारा चयनित उपभोक्ताओं के नाम, पता, पारिवारिक सदस्यों का विवरण, बैंक खाता, मतदाता फोटो पहचान पत्र आदि के ब्यौरा पहले ही कम्प्यूटराइज्ड किया जा चुका है। 
सभी उपभोक्ताओं के आधार कार्ड भी लिंक किये जा रहे है। स्मार्ट कार्ड का रखरखाव आसान होगा, इसके माध्यम से राशन वितरण में पारदर्शिता बनी रहेगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
भगवान विष्णु का रूप रचने पर बाबा राम रहीम फंसे
तेजस ने बहरीन में इतिहास रचा

Your email address will not be published. Required fields are marked *