देश

16वीं लोकसभा के शपथग्रहण में दिखाई दी भारत की अनेकता में एकता

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। लोकसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन नवनिर्वाचित सांसदों ने लोकसभा में शपथ ली। उन्हें प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ ने शपथ दिलाई। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली और उनके बाद पार्टी के वयोवृद्ध सांसद लालकृष्ण आडवाणी को शपथ दिलाई गई। सोनिया गांधी तीसरी सांसद थी जिन्होंने शपथ ग्रहण की। राजनाथ सिंह ने भी लोकसभा में शपथ ग्रहण की। 


सांसदों ने ली अलग-अलग भाषाओं में शपथ
खास बात ये रही कि सुषमा स्वराज और उमा भारती और डॉ. हर्षवर्धन ने  संस्कृत में शपथ ली। ऐसे ही कई दूसरे सांसदों ने अलग-अलग भाषाओं में शपथ ग्रहण की। हरसिमरत कौर ने पंजाबी ने शपथ ली। किरण रिजूजू हिंदी में शपथ लेते दिखाई दिए। 

पहले दिन दिवंगत गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि
इससे पहले बुधवार को सत्र के पहले दिन प्रोटेम स्पीकर कमलनाथ को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई और बाद में दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे को श्रद्धांजलि देते हुए मौन रखा गया और लोकसभा की कार्यवाही आज तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

11 जून तक चलेगा सत्र
लोकसभा का ये सत्र 11 जून तक चलेगा जिसमें 6 जून को लोकसभा के स्पीकर का चुनाव होगा। इसके बाद 9 तारीख को राष्ट्रपति का दोनो सदनों में अभिभाषण होगा जिसके बाद 10 और 11 को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी साथ ही प्रधानमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव भी रखेंगे। 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
Live Update: सांसद शपथ ग्रहण
स्टिंग ऑपरेशन से डरे मोदी? अपने मंत्रियों को भी किया अलर्ट

Your email address will not be published. Required fields are marked *