Crime

सुप्रीम कोर्ट परिसर में सुब्रत रॉय ‘सहारा’ पर फेंकी स्याही

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। करोड़ों-अरबों रुपये का कारोबार चलाने वाले सुब्रत रॉय को लखनऊ से दिल्ली मर्सिडीज कार से लाया गया लेकिन जब वह दिल्ली पहुंचे तो उनपर सुप्रीम कोर्ट में किसी ने स्याही फेंक दी। सुब्रत रॉय सफेद शर्ट के उपर काला स्लीवलेस कोर्ट पहने हुए थे। इस स्याही से सुब्रत रॉय का चेहरा और शर्ट काला हो गया।
सुब्रत रॉय को सुप्रीम कोर्ट ने 4 तारीख को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट में जब सुब्रत रॉय को लाया गया तभी आजाद हिंदुस्तानी नाम के एक शख्स ने उनपर स्याही फेंक दी। बताया जा रहा है कि यह शख्स पेशे से वकील है और इसने सुरेश कलमाड़ी पर भी स्याही फेंकी थी। इसके बाद सुब्रत रॉय के लोगों ने उस शख्स की कोर्ट परिसर के अंदर ही पिटाई कर दी। तब भी वह शख्स सुब्रत रॉय को ‘चोर’ कह कर संबोधित कर रहा था। 

सुब्रत रॉय को पुलिस मर्सिडीज से दिल्ली लेकर आई। साथ ही पुलिस के तीन वाहनों के अलावा काफिले में सहारा परिवार की कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों में रॉय के करीबी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि काफिले में करीब 100 गाड़ियां शामिल रहीं। एएसपी ट्रांस गोमती का कहना है कि सुब्रत को पुलिस की जीप में ले जाया गया है। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक मीडियाकर्मियों को चकमा देकर कानपुर रोड पर आते ही रॉय पुलिस की जीप से उतरकर अपनी लग्जरी कार में बैठ गए।

चर्चा यह भी रही कि रॉय को रात में आगरा या नोएडा में किसी सुरक्षित स्थान पर ठहराया जाएगा। मंगलवार सुबह पुलिस उन्हें वहां से लेकर दिल्ली के लिए रवाना होगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
कल होगा लोकसभा चुनाव का ऐलान, सात चरणों में हो सकते हैं चुनाव
Exclusive: एक और इंटरव्यू से भागे मोदी, अब केजरीवाल करेंगे सवालों का सामना

Your email address will not be published. Required fields are marked *