Politics राज्य

बिहार भाजपा नेता नाराज़, नहीं पहुंचे मोदी की रैली में

0
Please log in or register to do it.

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) से बीजेपी के गठबंधन को लेकर बिहार बीजेपी में नाराजगी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ नाराज नेताओं ने अपनी नाराजगी दिखाने के लिए पार्टी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली से दूरी बना ली। इस रैली में मोदी के कट्टर समर्थक माने जाने वाले गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर और चंद्रमोहन राय नहीं पहुंचे।

ब्राम्हण-बनियों की नहीं, पिछड़ों की पार्टी है भाजपा: मोदी

इन नेताओं ने राम विलास पासवान की पार्टी से बीजेपी के गठबंधन का मुखर विरोध किया था। अश्विनी चौबे ने तो यहां तक कह दिया था कि पासवान अवसरवादी और बिना सिद्धांत के नेता हैं और उनसे गठबंधन बीजेपी के लिए आत्‍मघाती कदम होगा। बाकी नाराज नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्व के सामने पासवान से गठबंधन नहीं करने की राय दी थी।

गढ़ में ही गायब हो गया है ‘मोदी मैजिक’

मोदी की मुजफ्फरपुर रैली बीजेपी के लिए काफी अहम है। बीजेपी के पीएम कैंडिडेट की बिहार में यह दूसरी रैली है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में पटना के गांधी मैदान में मोदी की रैली हुई थी। इस रैली में मोदी के साथ मंच पर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता राम विलास पासवान, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी उपेंद्र कुशवाहा और मुजफ्फरपुर से जेडी(यू) के बागी सांसद जयनारायण निषाद मौजूद हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
एन. डी. तिवारी ने रोहित को माना अपना बेटा
ब्राम्हण-बनियों की नहीं, पिछड़ों की पार्टी है भाजपा: मोदी

Your email address will not be published. Required fields are marked *