HomeUncategorized

राहुल गांधी को चूमने वाली महिला को जलाकर मार डाला

गुवाहाटी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी असम यात्रा के दौरान चूमने वाली महिला को उसके पति ने शुक्रवार को जलाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी प

राहुल आकाशवाणी कर के छुप जाते हैं – मोदी
फरार कैदी ठंढ से बचने के लिए आया जेल
तीन तीन शादियां, तीन-तीन प्यार, एक बड़ी तकरार

गुवाहाटी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी असम यात्रा के दौरान चूमने वाली महिला को उसके पति ने शुक्रवार को जलाकर मार डाला। इसके बाद आरोपी पति ने खुद को भी आग लगा ली, उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। मृतका की पहचान कांग्रेस वार्ड मेंबर बोंटी के रूप में हुई है। 
शुरूआती जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के बीच चूमने की बात को लेकर जोरदार बहस हुई, इसके बाद पति ने उसे जला दिया। गौरतलब है कि बोंटी ने बुधवार को असम यात्रा के दौरान राहुल गांधी को चूमा था। इस दौरान बोटी और एक अन्य महिला ने राहुल गांधी को उनके गालों और माथे पर चूमा था। 
राहुल गांधी आगामी लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए अलग-अलग राज्यों में महिलाओं, किसानों और अन्य लोगों से मिल रहे हैं। इसी के चलते वे बुधवार को असम में गए थे। इसी दौरान महिलाओं से बात करने के दौरान दो महिलाएं आई और उन्होंने राहुल को चूम लिया था।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: