Politics

नरेन्द्र मोदी और शरद पवार की हुई गुप्त मुलाकात

0
Please log in or register to do it.
नरेन्द्र मोदी और शरद पवार की हुई गुप्त मुलाकात - Image 1
नरेन्द्र मोदी और शरद पवार की हुई गुप्त मुलाकात - Image 1
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। जहाँ राजनीतिक दलों की बयानबाजी के साथ-साथ जोड़-तोड़ भी शुरू हो जाती है। इसी क्रम में आज एक चौंकाने वाली खबर आयी है। महाराष्ट्र के एक अखबार के मुताविक भाजपा पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रीमो शरद पवार की 17 जनवरी को एक गुप्त बैठक हुई है, जिसमे गठबंधन और राजनीतिक हालातों पर चर्चा की गयी।सूत्रों की मानें तो उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस महाराष्ट्र में कांग्रेस के गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी। लेकिन नरेंद्र मोदी को अगर प्रधानमंत्री बनने में कोई रोड़ा आता है या बहुमत के लिए सीटें घटती हैं तो शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस खुल के समर्थन दे सकती है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही राष्ट्रवादी कांग्रेस का वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुजरात के 2002 दंगों के बयान पर बोला था कि “नरेंद्र मोदी के मामले में हमें एसआईटी की जांच रिपोर्ट मान लेनी चाहिए और रिपोर्ट में उन्हें निर्दोष बताया गया है।” पटेल के इस बयां के साथ ही राजनितिक हलकों में चर्चा शुरू हो गयी थी कि राष्ट्रवादी कांग्रेस अब नरेंद्र मोदी की मामले में नरम रूख अपना रही है और कभी भी ये कांग्रेस गठबंधन को झटका भी दे सकती है। इधर उद्धव ठाकरे ने भी अपने अखबार के सम्पादकीय में लिखा है कि “कांग्रेस विरोधी बयार की भनक इन्हें समर्थन दे रहे दलों को लग चुकी है इसलिए ये सभी अब मोदी के पक्ष में पलटी मार रहे हैं।” लेकिन अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार शरद पवार ने ट्वीट करके इस खबर को अफवाह बताया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
सबसे पहले यूपीए के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ 'आप' उतारेगी उम्मीदवार
नहीं मिल रहे हैं लोकसभा के अच्छे उम्मीदवार: संजय सिंह

Your email address will not be published. Required fields are marked *