Politics World

ओबामा भी सुनते हैं मोदी का भाषण! जानिए असलियत

0
Please log in or register to do it.
ओबामा भी सुनते हैं मोदी का भाषण! जानिए असलियत - Image 1

ओबामा भी सुनते हैं मोदी का भाषण! जानिए असलियत - Image 1
ये वो फोटो है जो सोशल मीडिया पर तेज़ी से प्रसारित हो रहा है। इस तस्वीर में कुछ इस तरह से दिखाया गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा, बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का भाषण बड़े ग़ौर से सुन रहे हैं। ये फोटो फर्ज़ी है और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और साथ ही इस पर बहस भी की जारी है। 



वैसे ये फोटो वास्तव में तब की है जब 28 जनवरी 2011 को मिस्र में तत्कालीन राष्ट्रपति होस्नी मुबारक पद छोड़ रहे थे, होस्नी उस वक़्त भाषण दे रहे थे जिसे बराक ओबामा सुन रहे थे। व्हाइट हाउस के मुताबिक वो तस्वीर पीट सूजा ने ली थी जिसे तस्वीरों की सोशल वेबसाइट फ्लिकर पर डाल दिया गया था। उसी तस्वीर में छेड़छाड़ कर के टीवी स्क्रीन में नरेंद्र मोदी को बोलते हुए दिखा दिया गया है और इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।


असली फोटो ये है जिसमें बराक ओबामा होसनी मुबारक को टीवी पर देख रहे हैं-

ओबामा भी सुनते हैं मोदी का भाषण! जानिए असलियत - Image 2

ये तस्वीर वैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और इसे शेयर करनेवालों में गुजरात के नवसारी से बीजेपी के सांसद सी आर पाटिल भी शामिल हैं जिन्होंने ये दलील दी है कि उन्हें जानकारी नहीं कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है। 
पाटिल कहते हैं कि उन्हें इस तस्वीर की वास्तविकता के बारे में पता नहीं था, किसी ने उनके अकाउंट पर ये तस्वीर भेजी तो उन्होंने शेयर कर दिया। उन्होंने दावा किया कि ये विरोधियों की साज़िश हो सकती है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आरक्षण पर बयान देने पर जनार्दन द्विवेदी को पार्टी ने लगाई फटकार
दिल्ली में अब अस्पताल ख़ुद आएगा आपके घर

Your email address will not be published. Required fields are marked *