किरण बेदी होंगी भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली। अन्ना हजारे के सहयोगी और समाजसेवी किरण बेदी के बारे में अटकलों का बाज़ार गर्म है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले 14 जनवरी को पूर्व आइपीएस किरण बेदी भाजपा में शामिल होनेवाली हैं। हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी तक किसी ने नहीं की है, लेकिन किरण बेदी की तरफ से इसका खंडन भी अब तक नहीं आया है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि खबर में सच्चाई ज़रूर है। दरअसल किरण बेदी का बयान हमेशा भाजपा के पक्ष में ही आता है इसलिए इस खबर की पुष्टि की संभावना भी जताई जा रही है।
अगर ख़बरज़ोन के सूत्रों की मानें तो अन्ना हजारे के साथ लोकपाल आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले चुकीं किरण बेदी और संतोष हेगड़े दोनों भाजपा में शामिल होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि 14 जनवरी को बेदी और हेगड़े समेत अन्ना के कई करीबी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अन्ना हजारे के साथ काम करने वाले एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बीजेपी में शामिल होने की खबर को बेबुनियाद बताया है। उनका नाम भी उस सूची में शामिल है, जिनको लेकर अटकलें है। किरण बेदी या संतोष हेगड़े ने इस खबर की पुष्टि या खंडन अभी तक नहीं किया है।
पिछले साल अक्टूबर में अहमदाबाद में अन्ना हजारे की सहयोगी पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अच्छा विकल्प बताया था। वही दूसरी तरफ अन्ना हजारे के करीबी पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह पिछले साल सितंबर में हरियाणा में एक रैली में नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर चुके हैं। अगर इस बात में ज़रा सी भी सच्चाई होगी तो केजरीवाल के राजनीति में आने का विरोध करने वाले अन्ना हजारे के लिए ये बहुत बड़ा झटका होगा। वैसे भी गत दिनों लोकपाल क़ानून लागू होने के बाद अन्ना की बहुत आलोचना भी हुई थी और अब इन लोगों के भाजपा में शामिल होने से इनकी निष्ठां पर भी बहुत बड़ा सवाल उठ सकता है।

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

Leave a Reply

Leave a comment
scroll to top