Cricket Sports

IPL नीलामी में दिल्ली के छोरे पवन नेगी का धमाका

0
Please log in or register to do it.
IPL नीलामी में दिल्ली के छोरे पवन नेगी का धमाका - Image 1
IPL नीलामी में दिल्ली के छोरे पवन नेगी का धमाका - Image 1
वसीम अब्बासी। स्पोर्ट्स डेस्क। पिछले एक हफ्ते में क्रिकेट के मैदान पर बिना उतरे । अगर किसी क्रिकेटर ने सबसे ज्यादा नाम कमाया है तो वो है पवन नेगी। फरवरी का महीना शुरू होने से पहले पवन नेगी को कोई नहीं जानता था, लेकिन फरवरी का पहला हफ्ता पवन नेगी के नाम रहा, और अब आईपीएल की ऑक्शन में पवन नेगी सबसे मंहगे क्रिकेटर्स में शामिल है। 
पवन नेगी के लिए आईपीएल ऑक्शन में पुणे सुपरजाइंट्स और दिल्ली डेयरडेविल्स ने दांव खेलना शुरू किया। नीलामी 30 लाख रूपए से शुरू हुई थी और जब पुणे और दिल्ली के बीच रेस शुरू हुई तो चंद मिनटों में बोली 5 करोड़ रूपए से ऊपर पहुंच गई और आखिरकार ऑक्शन में नेगी य़ुवराज से भी ज्यादा मोटी रकम में बिके, पवन नेगी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने साढ़े 8 करोड़ रूपए की मोटी रकम देकर खरीदा नेगी के लिए ये रकम कितनी बड़ी है । इसका दाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं 2 साल पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने पवन नेगी को सिर्फ 10 लाख रूपए में खरीदा था पवन नेगी वैसे तो लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, लेकिन तूफानी बल्लेबाज़ी करने में भी माहिर हैं 
अब तक खेले 56 टी-20 मुकाबलों में नेगी ने 46 विकेट हासिल किए हैं, और 134 (134.92) के बैटिंग स्ट्राइक रेट से 489 रन बनाए हैं।  वैसे नेगी के लिए ये समय सपने सच होने वाला है । पहले नेगी को लंका के खिलाफ टी-20 टीम में जगह मिली, और फिर वर्ल्ड टी-20 के लिए भी सेलेक्शन हुई, और अब नेगी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने साढ़े 8 करोड़ रूपए में खरीदा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

पार्टी नेता ही हत्या के विरोध में पटना में एलजेपी का प्रदर्शन
इरफान को नहीं मिला ऑक्शन में लेडी लक का साथ

Your email address will not be published. Required fields are marked *