राज्य

हिमाचल प्रदेश सरकार लाएगी नया लोकायुक्त बिल

0
Please log in or register to do it.
हिमाचल प्रदेश सरकार लाएगी नया लोकायुक्त बिल - Image 1
हिमाचल प्रदेश सरकार लाएगी नया लोकायुक्त बिल - Image 1
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने यहां विधानसभा को भरोसा दिलाया कि सरकार राज्य में नया “मज़बूत लोकायुक्त” बिल लायेगी। 2014-15 बजट पर हो रही बहस के बीच में मुख्यमंत्री ने कहा कि, “केंद्र में लोकपाल बिल पास हो गया, तो राज्य सरकार पुराने लोकायुक्त को मज़बूत करने के लिए बिल लाएगी।” 


कांग्रेस की सरकार से पहले बीजेपी की सरकार में प्रेम कुमार धूमल ने लोकायुक्त एक्ट 1983 में संशोधन करने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अनुपस्थिति में बिल पास किया था। एक अधिकारी के मुताबिक वो बिल राष्ट्रपति के पास संस्तुति के लिए भेजा गया था जिसे मौजूदा सरकार ने वापस ले लिया है। 
अब नये बिल में संशोधन के साथ कांग्रेस की सरकार दोबारा विधानसभा में पेश करेगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी को पीएम बनाने के लिए अपने नेताओं से ही बीजेपी मांग रही है चंदा
नीतीश सरकार की घोषणा - पत्रकारों को 10 लाख का इंश्योरेंस

Your email address will not be published. Required fields are marked *