राज्य

राखी बिड़ला को चाहिए सरकारी फ्रिज, टीवी और सोफ़ा

0
Please log in or register to do it.
राखी बिड़ला को चाहिए सरकारी फ्रिज, टीवी और सोफ़ा - Image 1
राखी बिड़ला को चाहिए सरकारी फ्रिज, टीवी और सोफ़ा - Image 1

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शपथ लेने के दिन से दावा किया है कि वो आम बने रहेंगे, खास नहीं बनेंगे। लेकिन पहले वीवीआईपी गाड़ियां और घर और अब अपने घरों के लिए ऐशो आराम के साधन मांगनेवाले आप के मंत्रियों की मंशा पार्टी की विचारधारा से मिलती नहीं दिखती। 


सूचना के अधिकार के तहत दिल्ली सरकार से 6 सवाल किये गये थे, जिनमें एक सवाल था कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के घरों पर क्या-क्या सुविधाएं सरकार की ओर से दी गई हैं। इसमें खुलासा हुआ है कि दिल्ली सरकार के मंत्रियों को लाखों रुपये के साजो सामान मुहैय्या कराये गये हैं। 
इनमें से राखी बिड़ला को 30 लीटर का माइक्रोवेव, 210 लीटर डबल डोर का एक फ्रिज, 32 इंच की एक एलसीडी टीवी और डेढ़-डेढ़ टन के दो एसी की सुविधाएं और दी जा रही हैं। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री राखी बिड़ला के एस-622 एवं 623, मंगोलपुरी में 3 लाख 77 हजार रुपये क़ीमत का फर्नीचर भी दिया गया है। 
परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज के चिराग दिल्लीवाले घर टी-456, एम-5 में भी 3 लाख 77 हज़ार रुपये क़ीमत के फर्नीचर पहुंचाये गये हैं। 
हालांकि इसके अलावा जो भी सुविधाएं दी गई हैं, (जिनमें सरकारी फोन, कमप्यूटर, सरकारी गाड़ी इत्यादि शामिल हैं) वो मंत्रियों के काम-काज के लिए ज़रूरी हैं और न्यूनतम हैं। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के मयूर विहार फेज-2 पॉकेट-बी के घर में 43 हजार 6 रुपये का एक डेस्कटॉप और दूसरी चीज़ें मुहैया कराई गई हैं जो उनके काम के लिये ज़रूरी हैं। 
ये जानकारी आरटीआई एक्टिविस्ट सुबोध जैन ने हासिल की हैं। जिसमें सोमनाथ भारती, गिरीश सोनी और सत्येंद्र जैन के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नीतीश सरकार की घोषणा - पत्रकारों को 10 लाख का इंश्योरेंस
बिना मेरी संस्तुति के नहीं पास हो सकता जनलोकपाल बिल- उप राज्यपाल नजीब जंग

Your email address will not be published. Required fields are marked *