राज्य

नीतीश सरकार की घोषणा – पत्रकारों को 10 लाख का इंश्योरेंस

0
Please log in or register to do it.
नीतीश सरकार की घोषणा – पत्रकारों को 10 लाख का इंश्योरेंस - Image 1
नीतीश सरकार की घोषणा – पत्रकारों को 10 लाख का इंश्योरेंस - Image 1

पटना। पत्रकारों के हितों को देखते हुए बिहार में नीतीश सरकार ने 20 फरवरी से प्रदेश के हर एक पत्रकार के लिए 10 लाख रुपये की मेडिक्लेम सुविधा की घोषणा की है। बिहार राज्य पत्रकार इश्योरेंस योजना 2014 के तहत 5 लाख रुपये का निजी दुर्घटना बीमा होगा जबकि बाकी पत्रकार, उनकी पत्नी या पति और दो बच्चों के लिए मेडिक्लेम होगा। 


योजना की घोषणा करते हुए सचिव (पीआर) प्रात्य अमृत ने पत्रकारों को बताया कि इसमें प्रदेश के हेडक्वार्टर और ज़िलों में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनो मीडिया से जुड़े 3000 पत्रकारों को फायदा पहुंचेगा। 
अमृत ने बताया कि इसके लिए नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ करार किया गया है जिसके तहत इंश्योंरेंस की 80 फीसदी रकम प्रदेश सरकार देगी जबकि 20 फीसदी रकम संबंधित पत्रकार से ली जाएगी। 8970 रुपये प्रति इंश्योरेंस में राज्य सरकार की भागीदारी 7176 रुपये की होगी जबकि बाकी 20% 1794 रुपए (150 रुपए प्रतिमाह) पत्रकार द्वारा वहन किया जाएगा। 
उन्होंने पत्रकारों से निवेदन किया है कि वो आवेदन पत्र भरकर और साथ में ज़रूरी दस्तावेज़ लगाकर 20 फरवरी से पहले जमा करा दें ताकि योजना को तय समय से शुरू किया जा सके। अमृत ने दावा किया बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जो इस तरह की योजना लेकर आया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

हिमाचल प्रदेश सरकार लाएगी नया लोकायुक्त बिल
राखी बिड़ला को चाहिए सरकारी फ्रिज, टीवी और सोफ़ा

Your email address will not be published. Required fields are marked *