राज्य

हरियाणा सीएम हुड्डा को युवक ने मारा थप्पड़

0
Please log in or register to do it.
हरियाणा सीएम हुड्डा को युवक ने मारा थप्पड़ - Image 1
हरियाणा सीएम हुड्डा को युवक ने मारा थप्पड़ - Image 1
पानीपत। एक युवक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सरेआम थप्पड़ मारा। ये वाक्या रविवार को पानीपत में कांग्रेस के रोड शो के दौरान पेश आया। अपनी खुली गाड़ी पर मुख्यमंत्री हुड्डा लोगों का अभिवादन कर रहे थे कि तभी एक युवक ने उछलकर उन्हें थप्पड़ रसीद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताविक विशाल जनसमूह के सामने हुआ है।

बाद में पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ जमाने का दुस्साहस करने वाले युवक का नाम कमल मखीजा है और वो लंबे वक्त से बेरोजगार है. जानकारी के मुताबिक रविवार को पानीपत में कांग्रेस का रोड शो था. इसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी शामिल थे. रोड शो से लौटते समय एक युवक हुड्डा के करीब पहुंचा और जब तक कोई कुछ समझ पाता उसने उछलकर हुड्डा को थप्पड़ मार दिया।

बाद में पुलिस ने कमल मखीजा नाम के इस युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि कमल मखीजा पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसके पास कोई रोजगार नहीं है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अरविंद केजरीवाल बने गीतकार, फ़िल्म के लिए लिखा गाना
आम आदमी पार्टी में एक और बग़ावत, मधु भादुड़ी इंसानियत की दुहाई देकर दिया इस्तीफ़ा

Your email address will not be published. Required fields are marked *