Politics

आप की भ्रष्ट लिस्ट में ‘सोनिया’ और ‘मोदी’ का नाम भी किया गया शामिल

0
Please log in or register to do it.
आप की भ्रष्ट लिस्ट में ‘सोनिया’ और ‘मोदी’ का नाम भी किया गया शामिल - Image 1

आप की भ्रष्ट लिस्ट में ‘सोनिया’ और ‘मोदी’ का नाम भी किया गया शामिल - Image 1
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचारी नेताओं की उस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल किया है जिनके ख़िलाफ़ लोकसभा चुनावों में पार्टी अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। 

आम आदमी पार्टी के पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) के सदस्य और वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि, “अपनें स्वयंसेवियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने के बाद सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी का नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। सोनिया गांधी और नरेंद्र मोदी का नाम इसलिये शामिल किया गया है क्योंकि वो भ्रष्ट नेताओं का नेतृत्व कर रहे हैं और ऐसे भ्रष्ट नेताओं को आश्रय दे रहे हैं।” 
राय ने कहा कि मोदी का नाम इसलिये भी लिस्ट में रखा गया है क्योंकि वो नफ़रत की राजनीति करते हैं। हालांकि पार्टी नेता योगेंद्र यादव का कहना था कि ये मीडिया तय करे कि मोदी को किस कैटेगरी में रखना चाहिए। 
शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पढ़कर भ्रष्ट नेताओं की लिस्ट जारी की थी जिसमें सभी पार्टियों के नेताओं और यूपीए सरकार के मंत्रियों को शामिल किया गया था। केजरीवाल ने कहा था कि पार्टी इन सभी नेताओं के ख़िलाफ़ अपने उम्मीदवार उतारेगी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आखिर रामदेव ने राहुल की क्यूँ की तारीफ़, क्या ये भी भाजपा की रणनीति का हिस्सा है?
हरीश रावत ने ली उत्तराखंड के सीएम की शपथ

Your email address will not be published. Required fields are marked *