Politics

नरेंद्र मोदी अपने 15 मंत्रियों से बेहद नाराज़, दिया अल्टीमेटम

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमन्त्री बनते ही अपने मंत्रियों को सौ दिन के कार्यों का ब्यौरा सौपने का निर्देश दिया था. साथ ही विभागीय मंत्रियों को ये भी स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि सरकार के सौ दिन पूरे होते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कामकाज का ब्योरा देंगे। लेकिन इन मंत्रियों ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया। जिसकी वजह से प्रधानमंत्री इन मंत्रियों से काफी नाराज़ हैं. इतना ही नहीं प्रधानमन्त्री के निर्देशों का पालन नहीं करने पर इन मंत्रियों से सफाई भी मांगी गयी है, साथ ही खबरज़ोन की सूत्रों की मानें तो मोदी के एक सबसे करीबी मंत्री को प्रधानमन्त्री ने खुद खरी-खरी सुनाई है. 
प्रधानमंत्री की नाराजगी इन मंत्रियों से कई बातों पर थी, जिनमे इनके मंत्रालय को कवर करने वाले पत्राकरों को इन मंत्रियों द्वारा दिया गया तोहफा भी एक बड़ा कारण बताया जा रहा है. दरअसल इन मंत्रियों ने अपने मंत्रालय को कवर करने वाले कई मीडियकर्मियों को तोहफे दे कर धन्यवाद दिया था. जिससे नरेंद्र मोदी काफी नाराज़ थे. सूत्रों के अनुसार कैबिनेट मीटिंग में मोदी ने अपने सभी मंत्रियों को इस तरह के तोहफे ना बांटने की साफ़ हिदायत दी है. उन्होंने साफ़ शब्दों में मंत्रियों से कहा है की इसतरह के तोहफे बांटने से सर्वदा बचें। 
बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट मीटिंग में अपने करीबी मंत्री पर बरस कर बाँकी मंत्रियों को ये सन्देश देना चाहते थे कि चाहे कोई कितना भी करीबी हो बख्शा किसी को नहीं जाएगा। वैसे सूत्रों से प्राप्त प्रधानमंत्री की नाराज़गी लिस्ट में आने वाले मंत्री है… 
डॉ. हर्षवर्धन 
धर्मेन्द्र प्रधान 
संतोष गंगवार 
हरसिमरत कौर बादल 
मेनका गांधी 
राधामोहन सिंह 
नज़मा हेपतुल्ला 
राव इंद्रजीत सिंह 
श्रीपद नाइक 
उमा भारती 
वी. के. सिंह 
अनंत गीते 
अनंत कुमार 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
अजित सिंह और अज़हरुद्दीन सहित 30 पूर्व सांसदों के कटे पानी-बिजली के कनेक्शन
कांग्रेस में शामिल होंगी शाज़िया इल्मी

Your email address will not be published. Required fields are marked *