Politics देश

कांग्रेसियों को पिलाई नमो चाय

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में AICC का अधिवेशन चल रहा था। सभी कांग्रेसी जोश में थे, और अतिउत्साह में वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर बोल उठे कि 21वीं सदी में मोदी कभी भी पीएम नहीं बन पाएंगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मोदी अगर चाहें तो उन्हें अधिवेशन में चाय बेचने के लिए जगह दी जा सकती हैं। अय्यर के इस बयान पर हालांकि बीजेपी की ओर से कड़ा प्रतिक्रियाएं आईं लेकिन कुछ मोदी समर्थक युवाओं ने इस बयान को कुछ इस अंदाज़ में लिया कि तालकटोरा में मौजूद कांग्रेसी भी सकते में आ गए। ये युवा तजिंदर पाल बग्गा के नेतृत्व में मोदी की टी-शर्ट पहनकर तालकटोरा स्टेडियम ही पहुंच गए और कांग्रेसियों को नमो चाय की पेशकश करने लगे। बीजेपी समर्थकों को अधिवेशन में पाकर कांग्रेसियों का पारा चढ़ गया और इनकी मोदी समर्थकों से झड़प भी हुई। लेकिन तजिंदर और उनके साथियों का कहना था कि यहां पहुंचकर उन्होंने किसी भी प्रकार का शोर नहीं मचाया और नारे भी नहीं लगाए वो तो मोदी पर मणिशंकर के बयान का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे।

इससे पहले आपको बता दें की AICC की अधिवेशन में कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा था की मोदी 21वीं सदी में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे और वो चाहें तो इस अधिवेशन में आकर चाय बांट सकते हैं। इसी की प्रतिक्रिया में बीजेपी के कार्यकर्ता ने यह कदम उठाया है।

“नहीं! ऐसा कभी नहीं होगा” - सुनंदा के आख़िरी शब्द
आखिरकार जीत ही गई भारत की टीम

Your email address will not be published. Required fields are marked *