मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

क्या मुंबई पुलिस कमिश्नर ‘आप’ से लड़ेंगे चुनाव ?

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
क्या मुंबई पुलिस कमिश्नर ‘आप’ से लड़ेंगे चुनाव ? - Image 1
क्या मुंबई पुलिस कमिश्नर ‘आप’ से लड़ेंगे चुनाव ? - Image 1मुम्बई। बहुत अटकलें लगाए जाने के बाद आखिरकार मुंबई पुलिस कमिश्‍नर सत्‍यपाल सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है। अब तक की खबरों के मुताबिक सत्यपाल सिंह ने महाराष्‍ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल को इस्‍तीफा सौंप दिया है। इस्‍तीफे को सत्‍यपाल सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सत्‍यपाल सिंह वर्ष 2015 में रिटायर होने वाले थे। यह बात भी कही जा रही है कि सत्यपाल सिंह ने बीजेपी नेता नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ कई बैठकें की हैं। खबर है कि वह मुंबई या फिर अपने गृहक्षेत्र उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार सत्‍यपाल सिंह ‘आप’ नेताओं से भी संपर्क में हैं।
गौरतबल है कि इससे पहले सत्‍यपाल सिंह ने बीजेपी का दामन थामने की खबरों को सिरे से नकार दिया था। सत्यापाल स‌िंह ने उस समय कहा था कि ऐसा कुछ भी होने नहीं जा रहा। यह महज अफवाह है। पुलिस प्रमुख सत्यपाल सिंह की पदोन्नति में विलंब किए जाने के मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री आरआर पाटिल कई राजनैतिक पार्टियों के निशाने पर आए थे। यह भी कहा जा रहा है कि सत्यपाल सिंह की पदोन्नति की जो फाइल मुख्यमंत्री पृथ्वी राज चव्हाण को एक अप्रैल 2013 को मिल जानी चाहिए थी वह पांच माह बाद 30 सितंबर 2013 को मिली सकी थी। सत्यपाल सिंह की पुलिस महानिदेशक के तौर पर पदोन्नति होनी थी। आईपीएस अधिकारियों के तबादला और पदोन्नति के मामले सीएम चव्हाण और पाटिल के बीच खींचतान के चलते एक साल से अधिक समय से लंबित पड़े हुए हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे