Entertainment

दुनिया को नचाने वाले बप्पी हो जाएंगे बीजेपी के

0
Please log in or register to do it.
दुनिया को नचाने वाले बप्पी हो जाएंगे बीजेपी के - Image 1
दुनिया को नचाने वाले बप्पी हो जाएंगे बीजेपी के - Image 1
मुंबई। संगीत निर्देशक और गायक बप्पी लहरी फिल्मों के बाद कुछ और करने का इरादा रखते हैं। 80 के दशक में अपने गानों से लोगों को दीवाना कर देनेवाले बप्पी दा बीजेपी से जुड़ सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक लहरी ने पार्टी को अपनी इच्छा के बारे में बताया और बीजेपी का केंद्रीय आलाकमान इस बारे में विचार भी कर रहा है। जल्द ही इस पर फ़ैसला ले लिया जाएगा।

62 साल के बप्पी लहरी कोलकाता के संगीतकार माता-पिता के यहां जन्मे और जब 19 साल के हुए तो मुंबई पहुंच गये। उन्होंने सालों तक मुंबई फ़िल्म इंडस्ट्री को अपना संगीत दिया और मिथुन चक्रवर्ती से जुड़े उनके गाने आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं जिसमें शामिल है डिस्को डांसर।
एक तरफ बप्पी दा बीजेपी के साथ राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी में हैं तो दूसरी तरफ़ मिथुन चक्रवर्ती भी तृणमूल कांग्रेस की टिकट पर राज्यसभा में पहुंचनेवाले हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
नहीं मिल रहे हैं लोकसभा के अच्छे उम्मीदवार: संजय सिंह
रियायती सिलिंडर के लिए अब आधार कार्ड ज़रूरी नहीं

Your email address will not be published. Required fields are marked *