Politics

सबसे पहले यूपीए के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ ‘आप’ उतारेगी उम्मीदवार

0
Please log in or register to do it.
सबसे पहले यूपीए के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ ‘आप’ उतारेगी उम्मीदवार - Image 1
सबसे पहले यूपीए के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ ‘आप’ उतारेगी उम्मीदवार - Image 1
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में सबसे पहले यूपीए के 15 भ्रष्‍ट मंत्रियों के खिलाफ उम्‍मीदवारों की सूची जारी करेगी। ख़बरजोन को मिली जानकारी के अनुसार ‘आप’ उम्‍मीदवारों की यह पहली सूची फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी की जाएगी। गौरतलब हो कि 2012 में जब अरविन्द केजरीवाल जब अन्ना के साथ थे तो उस वक़्त भी यूपीए के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ आंदोलन चलाया था। यही नहीं तब टीम अन्‍ना ने भ्रष्‍ट मंत्रियों के खिलाफ जांच के लिए एसआईटी की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन भी किया था।
माना जा रहा है कि यूपीए के भ्रष्‍ट मंत्रियों की इस सूची में कपिल सिब्‍बल, सलमान खुर्शीद, कमलनाथ, एसएम कृष्‍णा, पी चिदम्‍बरम, शरद पवार, प्रफुल पटेल, जीके वासन, फारूक अब्‍दुल्‍ला, एम अलागिरि का नाम शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भ्रष्‍ट नेताओं की इस सूची में से यदि कोई चुनाव नहीं लड़ता है या राज्‍यसभा का रास्‍ता
चुनता है तो पार्टी उसके बदले सरकार के दूसरे भ्रष्‍ट मंत्रियों के खिलाफ पहले उम्‍मीदवार उतारेगी।

इससे पूर्व ‘आप’ नेता संजय सिंह ने गुरुवार को स्‍पष्‍ट कर दिया कि उनकी पार्टी 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि पार्टी ऐसे दागी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक नेताओं से मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध है जो भ्रष्टाचार एवं राजनीति के अपराधीकरण का प्रतीक बन गए हैं। संजय सिंह ने कहा, “हमें अपने राज्य संयोजकों से रिपोर्ट मिली है और हम विभिन्न राज्यों से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर गौर कर रहे हैं। यह तय कर लिया गया है कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।”
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
तेंदुलकर की बेटी भी बनीं मोदी की मुरीद
नरेन्द्र मोदी और शरद पवार की हुई गुप्त मुलाकात

Your email address will not be published. Required fields are marked *