Politics

तेंदुलकर की बेटी भी बनीं मोदी की मुरीद

0
Please log in or register to do it.
तेंदुलकर की बेटी भी बनीं मोदी की मुरीद - Image 1
तेंदुलकर की बेटी भी बनीं मोदी की मुरीद - Image 1
मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भले ही कांग्रेस की सिफारिश पर राज्यसभा के सांसद बने हों लेकिन उनकी बेटी सारा तेंदुलकर के लिए देश के लिए अगले प्रधानमंत्री बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी हैं। सारा ने ट्वीटर के ज़रिये उम्मीद जताई है कि नरेंद्र मोदी भारत के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
वैसे ये सारा की अपनी राय है या नहीं कहना मुश्किल है क्योंकि सारा ने ये विचार रखने से पहले अपने ट्वीटर पर एक सर्वे कराया जिसमें उन्होंने दो ट्वीट किये एक राहुल गांधी के पक्ष में और दूसरा नरेंद्र मोदी के पक्ष में और लोगों से ये कहा कि कि जिसको जो पसंद हो उसे वो रिट्वीट करें। 25 जनवरी को किये इस ट्वीट के जवाब में जो रिट्वीट्स आए उससे सारा ने राय बनाई कि नरेंद्र मोदी के पास प्रशंसकों की संख्या बड़ी है और वही देश के अगले प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
तेंदुलकर की बेटी भी बनीं मोदी की मुरीद - Image 2
26 जनवरी को ट्वीटर पर सारा ने लिखा कि पिछली रात के सर्वे के अनुसार नरेन्द्र मोदी के पास खासा फैन बेस है। इसके चलते वे भारत के भविष्य के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

अब सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का ये ट्वीट बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए एक उपलब्धि के तौर पर है लिहाज़ा वे सोशल मीडिया पर इसका काफ़ी प्रचार कर रहे हैं।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

क्या मुंबई पुलिस कमिश्नर 'आप' से लड़ेंगे चुनाव ?
सबसे पहले यूपीए के भ्रष्ट मंत्रियों के खिलाफ 'आप' उतारेगी उम्मीदवार

Your email address will not be published. Required fields are marked *